वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन के बाद गुरुवार को भोपाल में आयोजित त्रयोदशी एवं शांति भोज कार्यक्रम में देशभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा लगा।
नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेता पहुंचे। सभी ने काशीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी काशीबाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
योगी आदित्यनाथ ने पोती इला को दुलारकर जताया स्नेह
कार्यक्रम के दौरान एक पारिवारिक क्षण भी चर्चा का विषय बना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच नेताओं के इस आत्मीय व्यवहार ने कार्यक्रम को पारिवारिक संवेदनाओं से भी जोड़ दिया।
राजनाथ सिंह और ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर काशीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी ने भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया।
साध्वी हर्षानंद ने भी अर्पित की पुष्पांजलि
काशीबाई को श्रद्धांजलि देने वालों में साध्वी हर्षानंद (हर्षा रिछारिया) भी शामिल रहीं। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा नजर आया राजनीतिक जगत
काशीबाई के त्रयोदशी एवं शांति भोज कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने शिवराज सिंह चौहान के परिवार के प्रति संवेदना और आत्मीयता का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजनीतिक औपचारिकताओं से इतर शोक, श्रद्धा और पारिवारिक अपनत्व का वातावरण दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत काशीबाई को नमन करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया।
संबंधित समाचार
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!