इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट: शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधों की जांच में वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की तकनीकी और व्यावहारिक दक्षता को परखने के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई।
यह परीक्षा 70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियों के तहत आयोजित की गई, जिसमें इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न जोन से अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर इस बार पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की टीम का चयन किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देश में चयन प्रक्रिया के तहत रानी सराय स्थित पुलिस कार्यालय में दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।
फॉरेंसिक साइंस से लेकर फिंगर प्रिंट तक परखी गई विशेषज्ञता
चयन परीक्षा में पुलिसकर्मियों को अपराध अनुसंधान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसमें फॉरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर्स, मेडिको-लीगल और फिंगर प्रिंट जैसे विषय शामिल रहे।
प्रतिभागियों ने इन विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं में हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी जानकारी, वैज्ञानिक समझ और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुलिस पोट्रेट तैयार करने से संबंधित प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों की विशेषज्ञता और कार्यकुशलता का आकलन किया गया।
वैज्ञानिक अधिकारियों ने किया प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन
परीक्षा के दौरान सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, इंदौर के वैज्ञानिक अधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। अधिकारियों ने विभिन्न विषयों में पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता को परखा और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने, वैज्ञानिक तरीके से जांच करने और आधुनिक अनुसंधान प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित प्रतिभागी
इस चयन परीक्षा का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों में वैज्ञानिक अनुसंधान, अपराध विवेचना और आधुनिक तकनीकी विधियों के प्रति रुचि एवं दक्षता को बढ़ावा देना है। परीक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाओं को अवसर मिल सकेगा। इस तरह इंदौर पुलिस की यह पहल पुलिसकर्मियों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने के साथ अपराधों की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!