शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा: विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खेलों के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर इंदौर एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा लगने जा रहा है। यहां 12 से 21 नवंबर तक आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 32 देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विश्व स्तर के इस आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 40 हजार अमेरिकी डॉलर रखी गई है।
इस आयोजन का संचालन भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए यशवंत क्लब में विशेष तैयारियां की गई हैं।
आयोजन को लेकर हुई प्रेस वार्ता में आईबीएसएफ के उपाध्यक्ष जीम लेसी, स्पोर्ट्स डायरेक्टर विक्टोरिया, वर्ल्ड पूल एसोसिएशन के ईशोन सिंग, बीएसएफआई महासचिव सुनील बजाज, उपाध्यक्ष अश्विनी पुराणिक, मध्यप्रदेश संघ के अध्यक्ष भोलू मेहता, यशवंत क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव विजय कस्तूरी, राष्ट्रीय कोच अशोक शांडिल्य और चीफ रेफरी प्रकाश मल्होत्रा ने प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।
जबलपुर में हुआ था स्नूकर का जन्म, मध्यप्रदेश को मिली विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी
इस विश्व स्तरीय आयोजन के लिए मध्यप्रदेश का चयन भी अपने आप में खास महत्व रखता है। बीएसएफआई महासचिव सुनील बजाज ने बताया कि महासंघ के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित करने का प्रयास किया गया। मूल रूप से वर्ष 2024 से 2029 तक इस चैंपियनशिप की मेजबानी कतर की राजधानी दोहा को आवंटित की गई थी, लेकिन भारतीय महासंघ के विशेष आग्रह पर आईबीएसएफ ने इसे भारत में आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की।
मध्यप्रदेश को मेजबानी मिलने के पीछे स्नूकर खेल का ऐतिहासिक जुड़ाव भी एक महत्वपूर्ण वजह है। बताया गया कि लगभग 150 वर्ष पहले जबलपुर के नर्मदा क्लब में स्नूकर खेल की शुरुआत हुई थी। इस ऐतिहासिक संबंध को देखते हुए मध्यप्रदेश को आयोजन का अवसर मिला। वहीं इंदौर में उपलब्ध बेहतर खेल अधोसंरचना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और यशवंत क्लब के उत्कृष्ट इंतजामों को देखते हुए प्रतियोगिता के लिए इस शहर का चयन किया गया।
आयोजन को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल सचिव हरिरंजन राव और मध्यप्रदेश सरकार का विशेष सहयोग मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी मिलने से इंदौर को वैश्विक खेल जगत में अपनी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।
भारत में तीसरी बार हो रही विश्व स्नूकर चैंपियनशिप
आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन भारत में तीसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1964 में कोलकाता और वर्ष 2014 में बेंगलुरु में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। अब इंदौर को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्घाटन समारोह 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
32 देशों के खिलाड़ी करेंगे भागीदारी
विश्व चैंपियनशिप में पांच महाद्वीपों से जुड़े 32 देशों के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। इनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, चीन, मिस्र, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, आयरलैंड, ईरान, इराक, भारत, कुवैत, नेपाल, ओमान, फिलीपींस, पोलैंड, कतर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सिंगापुर, सीरिया, स्वीडन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, वेल्स, पाकिस्तान, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए 25 से अधिक भारतीय एवं विदेशी रेफरी भी इंदौर पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी की मौजूदगी से शहर में खेल गतिविधियों का माहौल बनेगा।
दो चरणों में होगी प्रतियोगिता, 48 खिलाड़ियों के बीच मुख्य ड्रॉ
विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले दो प्रमुख चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 13 से 16 नवंबर तक क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें कुल 48 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिन्हें तीन अलग-अलग टूर्नामेंट में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टूर्नामेंट से शीर्ष आठ खिलाड़ी यानी कुल 24 खिलाड़ी अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगे।
इसके बाद 17 से 21 नवंबर तक मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे। इसमें कुल 48 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। क्वालिफाइंग चरण से आगे आने वाले 24 खिलाड़ियों के अलावा पिछले वर्ष की रैंकिंग के आधार पर शीर्ष 24 खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश दिया गया है। इस तरह मुख्य चरण में दुनिया के अनुभवी और उभरते खिलाड़ियों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे।
40 हजार डॉलर की इनामी राशि, पुरुषों के लिए 25 हजार डॉलर
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए कुल 40 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इसमें पुरुष वर्ग के लिए 25 हजार डॉलर और महिला वर्ग के लिए 15 हजार डॉलर रखे गए हैं। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तर पर अपनी रैंकिंग और पहचान मजबूत करने का अवसर भी होगी।
चीन से आईं स्नूकर टेबलें, इंग्लैंड से मंगाया गया विशेष कपड़ा
विश्व चैंपियनशिप के स्तर और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए यशवंत क्लब के स्मैश हॉल को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यहां कुल 10 मैच टेबल और दो प्रैक्टिस टेबल स्थापित की गई हैं। सभी टेबलें विशेष रूप से चीन से मंगवाई गई हैं, जबकि टेबलों पर बिछाया जाने वाला प्रीमियम स्नूकर कपड़ा इंग्लैंड से आयात किया गया है।
खिलाड़ियों को बेहतर परिस्थितियों में मुकाबला करने की सुविधा देने के लिए पूरे हॉल को वातानुकूलित बनाया गया है। इसके साथ ही खेल प्रेमियों के लिए दर्शक दीर्घा भी तैयार की गई है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबलों को प्रत्यक्ष देख सकें।
मध्यप्रदेश के छह खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
इस विश्व चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रहेगी। मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के अध्यक्ष भोलू मेहता के अनुसार प्रदेश के छह खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में केतन चावला और मोहम्मद हुसैन खान मुख्य ड्रॉ में खेलेंगे, जबकि रितिक जैन, अनुराग गिरि, पीयूष कुशवाह और कमल चावला क्वालिफाइंग चरण में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी और ईशिका शाह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपने ही शहर में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का यह महत्वपूर्ण अवसर होगा।
पंकज आडवाणी समेत भारतीय पुरुष टीम में कई बड़े नाम
भारतीय पुरुष टीम में स्नूकर और बिलियर्ड्स के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी सहित कई चर्चित नाम शामिल हैं। टीम में मोहम्मद हुसैन खान, बृजेश दामानी, मानन चंद्रा, आदित्य मेहता, केतन चावला, सौरव कोठारी और मलकीत सिंह को दूसरे चरण यानी मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश दिया गया है।
वहीं लक्ष्मण रावत, रयान रजमी, ध्वज हरिया, कमल चावला, अनुराग गिरि, पीयूष कुशवाह और ऋतिक जैन पहले चरण के क्वालिफाइंग मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।
महिला वर्ग में अनुपमा, अमी कमानी और ईशिका शाह पर निगाहें
महिला वर्ग में भी भारत की मजबूत टीम मैदान में उतरेगी। इसमें अनुपमा रामचंद्रन, अमी कमानी, कीर्तना पांडियन, ईशिका शाह, स्नेन्थ्रा बाबू, आर उमादेवी और श्रुति एल शामिल हैं। भारतीय महिला खिलाड़ियों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम के कोच अशोक शांडिल्य हैं।
इंदौर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय खेल पहचान
विश्व स्नूकर चैंपियनशिप की मेजबानी इंदौर के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर भी है। 32 देशों के खिलाड़ियों, अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों और रेफरी की मौजूदगी से शहर को वैश्विक खेल जगत से जुड़ने का मौका मिलेगा। यशवंत क्लब में तैयार की गई विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रतियोगिता का व्यापक स्वरूप इंदौर की खेल अधोसंरचना को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। अब शहर के खेल प्रेमियों की निगाहें 12 से 21 नवंबर तक होने वाले मुकाबलों पर रहेंगी, जहां दुनिया के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ी विश्व खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।
संबंधित समाचार

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!