साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते: 18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधियों को ठगी के लिए खुद बैंक खाते खोलने की जरूरत नहीं पड़ रही। रुपयों के लालच में ऐसे लोग तैयार हैं, जो अपने बैंक खाते अपराधियों के हवाले कर रहे हैं। खाते बेचने वाले इन लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनके बैंक खाते देशभर में लोगों को ठगने का जरिया बन जाएंगे।
तुकोगंज पुलिस ने ऐसे ही दो युवकों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपियों के बैंक खाते में देश के अलग-अलग राज्यों से ठगी के 18 लाख 12 हजार 411 रुपए पहुंचे थे। इनमें तेलंगाना और कर्नाटक की साइबर शिकायतें भी शामिल हैं।
टीआई जितेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हरेंद्रसिंह पटेल और अमित जायसवाल महज 5 से 10 हजार रुपए के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा देते थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम लेेने और आगे वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता था।
यानी कुछ हजार रुपए कमाने के लालच में दोनों ने साइबर अपराधियों के लिए बैंकिंग सिस्टम ही खोल दिया। एसआई विशाल परिहार को राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से पत्र मिला था। ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 में साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों की जांच शुरू की गई।
इसी दौरान इंडियन बैंक की आरएनटी मार्ग शाखा के एक खाते की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से जुड़ी होने के साथ कुल 18,12,411 रुपए की रकम जमा हुई थी।
तेलंगाना और कर्नाटक सहित कई राज्यों की साइबर शिकायतों में भी इस खाते का कनेक्शन मिला। पुलिस ने बैंक खाते और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद दोनों आरोपी हरेंद्र सिंह पिता जगतसिंह पटेल (21) निवासी नंदबाग कॉलोनी और अमित पिता शिवप्रसाद जायसवाल (19) निवासी जयराज नगर, नंदबाग कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने और कितने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए व इस पूरे नेटवर्क में इनके अलावा कौन-कौन शामिल है।
महिला और युवक के 1.54 लाख रुपए उड़ाए
साइबर ठगों ने एक महिला व युवक के खातों में 1 लाख 54 हजार 15 की चपत लगा दी। पहली वारदात एमआईजी क्षेत्र की है, जहां कृष्णबाग कॉलोनी निवासी वंदना सिंह के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से बिना उनकी अनुमति के 1 लाख 4 हजार 15 रुपए निकाल लिए गए।
वहीं महू के कोदरिया निवासी अजय यादव ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। अज्ञात आरोपी ने उनके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। एमआईजी पुलिस के अनुसार वंदना सिंह निवासी 378, कृष्णबाग कॉलोनी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 29 अक्टूबर की रात से 11 नवंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने 1,04,015 रुपए निकाल लिए।
बैंक ट्रांजेक्शन और रकम निकाले जाने के तरीके की जांच की जा रही है। महू के कोदरिया स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी अजय यादव (38) के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। घटना 5 नवंबर की रात की बताई गई है। अजय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
संबंधित समाचार

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!