खबर
Top News

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी: आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक 20 वर्षीय युवती के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने उसे जिंदगीभर का दर्द दे दिया। आरोप है कि लोकल ट्रेन में अश्लील हरकत का विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसे नायगांव स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया।

इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया। हादसे में उसके सिर पर भी गंभीर चोट आई और 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने मामले में आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती गोरेगांव से लोकल ट्रेन में सवार होकर नायगांव जा रही थी। सफर के दौरान आरोपी जितेंद्र हिरमुखे ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकत की।

युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पीड़िता के मुताबिक उसने आरोपी को इस तरह की हरकत करने से रोका, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

स्टेशन पर उतरने के बाद भी नहीं रुका आरोपी
पीड़िता के बयान के अनुसार, वह नायगांव स्टेशन पर उतर गई, लेकिन आरोपी भी उसके पीछे उतर गया। स्टेशन पर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की, चप्पल से मारपीट की और विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से युवती रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और उसका बायां हाथ पहियों की चपेट में आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि युवती का हाथ कोहनी के पास से कट गया। सिर में भी गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते 16 टांके लगाने पड़े। एक पल में हुई इस घटना ने युवती और उसके परिवार की जिंदगी बदल दी।

पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी खराब हो गई, मुझे न्याय चाहिए
घटना के बाद पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वह गोरेगांव से ट्रेन में बैठी थी और उसे नायगांव उतरना था। सफर के दौरान आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। उसने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। स्टेशन पर उतरने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी से यहां तक कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना। युवती ने कहा कि इस घटना ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी है। घर की सारी जिम्मेदारी वह खुद संभालती थी, लेकिन अब गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसके सामने भविष्य को लेकर भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उसने प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग की है।

परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
घटना को लेकर पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई। परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात भी की। परिवार की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है।

BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिवार की ओर से धारा 109 के तहत कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा
Top News

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

5 minutes ago
स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

13 minutes ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

16 minutes ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

25 minutes ago
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Top News

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

about 1 hour ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 1 hour ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

about 1 hour ago
अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

about 1 hour ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

about 1 hour ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 2 hours ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 2 hours ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 2 hours ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 2 hours ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!