खबर
Top News

वीडियो देखिये, अब 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी: किसानों को बड़ी राहत; मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही ये बात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 6:02 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई कर दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की सुविधा और अधिक से अधिक उपज की खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला राज्य बन चुका है। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया था। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं खरीदा गया है।

सरकार के इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलेगी, जो विभिन्न कारणों से अब तक अपनी उपज मंडियों और खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंचा पाए थे। कई जिलों में मौसम, परिवहन व्यवस्था और केंद्रों पर भीड़ के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में खरीदी अवधि बढ़ने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

प्रदेशभर के खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खरीदी केंद्रों पर तौल, भुगतान और परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार का दावा है कि समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। वहीं खरीदी अवधि बढ़ाए जाने के फैसले का किसान संगठनों ने भी स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ दिलाने के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। अब 28 मई तक प्रदेश के किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच सकेंगे।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 11 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 11 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 12 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 13 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 13 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!