खबर
Top News

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट: कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 1:57 pm
शेयर करें:
मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में कार की किस्त को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवक कार लोन की किस्त वसूलने के लिए एक ऑफिस पहुंचे।

परिवार के लोगों से विवाद के बाद वहां तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, पालदा निवासी शिव पाटिल कैटरिंग का काम करते हैं। वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़े बताए जाते हैं और उनके आयोजनों में रसोई व्यवस्था का काम भी करते हैं।

कार की दो किस्तें बाउंस होने पर पहुंचे युवक
पुलिस को दी शिकायत में शिव पाटिल की बेटी संस्कृति ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर करीब 2 से 2:10 बजे के बीच प्रणय, आयुष, सुनील और शशिकांत नाम के चार युवक उनके ऑफिस पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, युवकों ने खुद को पिरामल फाइनेंस NBFC की ओर से कार लोन की वसूली के लिए आया बताया। उन्होंने कहा कि कार नंबर MP09ZX7814 की दो किस्तें बाउंस हो गई हैं और बकाया किस्त की राशि तत्काल जमा करनी होगी।

कार बेचकर लोन बंद कराने की बात पर हुआ विवाद
संस्कृति के मुताबिक, शिव पाटिल ने युवकों को बताया कि किस्त बैंक की गलती के कारण बाउंस हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कार बेचकर लोन का फोरक्लोजर कराने की प्रक्रिया चल रही है।

आरोप है कि युवक इस जवाब से सहमत नहीं हुए और इसी बात को लेकर शिव पाटिल, उनकी बेटी संस्कृति और बेटे यशवंत से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

अपशब्द कहने और तोड़फोड़ का आरोप
परिवार की शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान युवकों ने अपशब्द कहे और मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद युवक दोबारा ऑफिस में घुसे और गेट, कंप्यूटर समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।

घटना के बाद संस्कृति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हंगामा
पुलिस के मुताबिक, ऑफिस में हुए विवाद और तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, शिकायत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

10 minutes ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

33 minutes ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 1 hour ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 1 hour ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 2 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 20 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 20 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 20 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 20 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 20 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 20 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!