आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का जल सत्याग्रह का ऐलान; प्रशासन बोला- श्रद्धालुओं को दिखाएंगे भव्य आरती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रसिद्ध रामघाट पर शिप्रा आरती के आयोजन को लेकर पंडा समिति और जिला प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। 5 अगस्त से जारी गतिरोध के बीच पंडा समिति ने शनिवार शाम 4 बजे शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।
पंडा समिति ने कही ये बात
विवाद की मुख्य वजह आरती के आयोजन की जिम्मेदारी को लेकर है। प्रशासन इसे सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार और काशी की तर्ज पर भव्य स्वरूप देना चाहता है, जबकि पंडा समिति का कहना है कि वह करीब 11 वर्षों से रामघाट पर आरती कराती आ रही है और नई व्यवस्था उनके पारंपरिक अधिकारों में हस्तक्षेप है।
5 अगस्त को बटुकों को रोका गया
पंडा समिति के अनुसार रामघाट पर वर्ष 2015 से रोज शाम करीब 6:30 बजे शिप्रा आरती आयोजित की जा रही है। 5 अगस्त को महाकाल मंदिर समिति ने महाकाल थाने और प्रशासन को पत्र भेजकर आरती के लिए सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी।
आरती करने से रोक दिया
इसके बाद शाम करीब 5 बजे महाकाल मंदिर के बटुक और समिति के कर्मचारी रामघाट पहुंचे। पंडा समिति के लोगों ने उन्हें आरती करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बाद में मंदिर समिति के बटुकों ने रामघाट पर दूसरी जगह आरती की।
7 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में फिर टकराव
7 अगस्त को भी पंडा समिति ने महाकाल मंदिर समिति के बटुकों को रामघाट पर आरती करने से रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल के साथ दो एसडीएम पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।
जल सत्याग्रह का निर्णय लिया
गतिरोध समाप्त नहीं होने पर पुलिस ने पंडा समिति के पुजारियों को वहां से हटाया और महाकाल मंदिर समिति के बटुकों से रामघाट पर दूसरे स्थान पर आरती कराई। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में पंडा समिति ने अब जल सत्याग्रह का निर्णय लिया है।
प्रशासन बोला- सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को दिखाएंगे भव्य आरती
एसडीएम पवन बारिया ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार जैसी आरती देखने को मिले, इसलिए नई शुरुआत की जा रही है। उनके मुताबिक, महाकाल प्रबंध समिति की ओर से शिप्रा नदी के किनारे आरती शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को रोकने या हटाने की बात नहीं है।
पंडा समिति का दावा- 11 साल से हम करा रहे हैं आरती
पंडा समिति के राजेश त्रिवेदी का कहना है कि तीर्थ पुरोहित वर्ष 2015 से लगातार शिप्रा आरती करा रहे हैं। उनके अनुसार समय के साथ आरती का स्वरूप भी भव्य किया गया। समिति का आरोप है कि 11 साल बाद अचानक आरती की जिम्मेदारी महाकाल मंदिर समिति को सौंपना पुरोहितों को आयोजन से बाहर करने जैसा है।
समिति ने स्पष्ट किया है कि वह परंपरागत रूप से आरती कराती रहेगी और मंदिर समिति को अलग से आरती करने की अनुमति नहीं देगी।
दोनों समितियों को साथ आरती का प्रस्ताव भी दिया गया
एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने पंडा समिति के पुरोहितों से महाकाल मंदिर समिति के बटुकों के साथ आरती में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। दोनों पक्षों के साथ मिलकर आरती करने की बात कही गई थी, लेकिन पुरोहित तैयार नहीं हुए।
गर्ग के मुताबिक, अब रोजाना शिप्रा आरती महाकाल मंदिर समिति की ओर से कराई जाएगी। शनिवार शाम को भी रामघाट पर आरती होगी।
स्मार्ट सिटी ने भी निकाला टेंडर
शिप्रा आरती को बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में विकसित करने की दिशा में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भी टेंडर जारी किया है। टेंडर का नाम 'उज्जैन में मां शिप्रा आरती का आयोजन' रखा गया है।
योजना के तहत निजी एजेंसी के माध्यम से आरती के आयोजन, प्रबंधन, ब्रांडिंग और डिजिटल प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जानी है। स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा के अनुसार चयनित एजेंसी यूनिटी मॉल के पीछे स्थित शिप्रा घाट पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत दैनिक और विशेष आरती का आयोजन करेगी।
अब जल सत्याग्रह के ऐलान के बाद शिप्रा आरती को लेकर चल रहा यह विवाद और बढ़ने के आसार हैं। प्रशासन और पंडा समिति के बीच समाधान निकलता है या दोनों पक्ष अपनी-अपनी व्यवस्था पर कायम रहते हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!