प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा: तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

रहवासियों की शिकायत पर छत्रीपुरा पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बियावानी में देर रात नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि चालक ने गली में घुसकर रास्ते से गुजर रहे कई लोगों को टक्कर मारी और इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर घरों के बाहर वाहन रोककर हंगामा किया। घटना के बाद रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। छत्रीपुरा पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे बियावानी धार रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास की है। लाबरिया भैरू की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो (एमपी 09 डीआर 4488) तेज रफ्तार में आई। चालक ने वाहन गली में घुसा दिया। इस दौरान गली से गुजर रहे लोगों को टक्कर लग गई।
इसके बाद चालक अलग-अलग स्थानों पर घरों के बाहर रुककर हंगामा करता रहा। इस पर रहवासियों ने उसे घेर लिया और नाम व पहचान पूछी, लेकिन उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना है चालक नशे में था और खुद को भाजपा नेता बताते हुए धौंस जमाने लगा।
रहवासियों के विरोध के बीच मौका मिलते ही वह स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कार की नंबर प्लेट के पास प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी प्लेट लगी थी। वहीं आगे और पीछे के कांच पर प्रेस भी लिखा हुआ था।
संबंधित समाचार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!