कुश्ती महोत्सव में हंगामा: पहलवानों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप; जमकर चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंककर मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के एलएनबी क्लब में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती महोत्सव के दौरान रविवार रात माहौल अचानक बिगड़ गया। इंदौर से आए कुछ पहलवानों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी
हालात ऐसे बन गए कि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, श्रीमंत तुकोजीराव पवार खेल रत्न प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे।
कुछ लोगों के बीच हुई कहासुनी
इसी दौरान 46 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेने आए इंदौर के टिगरिया बादशाह निवासी आयुष ठाकुर के मैच से पहले कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
जमकर लात-घूंसे चले
आरोप है कि मनीष नामदेव, लोकपाल गौहर, कपिल गुर्जर और मयूर मंडवाल सहित अन्य लोगों ने विवाद को बढ़ा दिया। देखते ही देखते दर्जनों लोग आपस में उलझ पड़े और जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां
झड़प इतनी बढ़ गई कि लोगों ने एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां तक फेंकनी शुरू कर दीं। इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
बीच-बचाव की कोशिश की
हिंसा में आयुष ठाकुर समेत कई युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन भीड़ पर तुरंत काबू पाना मुश्किल हो गया।
आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद शेखर ठाकुर की शिकायत पर इंदौर के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!