वेयरहाउस पर बवाल: ट्रॉली लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष; चली लाठियां, भाजपा नेता और बेटा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक वेयरहाउस पर ट्रॉली लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल, उनके बेटे रोहित पाटिल समेत कई लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, घटना श्रीजी वेयरहाउस की है, जहां ट्रॉली आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
भाजपा नेता और बेटा घायल
घटना में संतोष पाटिल के बेटे रोहित पाटिल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदा और बाद में इंदौर रेफर किया गया।
संतोष पाटिल और उनके दूसरे बेटे हितेंद्र पाटिल को भी चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष की ओर से विजय सिंह राजपूत घायल हुए हैं। उनके कान में गंभीर चोट बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी जिला अस्पताल से बाहर रेफर किया गया।
अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
बेटों पर लाठियों से हमला करवा दिया
पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल का आरोप है कि उनकी ट्रॉलियां पहले से वेयरहाउस पर लगी थीं। इसी दौरान छिदगांव मेल निवासी राजवीर राजपूत ने बीच में अपनी ट्रॉली लगा दी। मना करने पर उसने अन्य लोगों को बुलाकर उनके बेटों पर लाठियों से हमला करवा दिया।
जांच जारी
टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!