केंद्रीय मंत्री की बिगड़ी तबीयत: AIIMS में किए गए भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है
एम्स में डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी की। यह जांच हृदय की रक्त वाहिकाओं में संभावित ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए की जाती है। एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जेपी नड्डा की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
गुरुवार शाम बिगड़ी तबीयत
एम्स के बयान के मुताबिक नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और चिकित्सकों ने आवश्यक जांच एवं उपचार शुरू किया।
जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद फिलहाल वह राज्यसभा में सदन के नेता हैं।
14 अगस्त को भी सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
तबीयत खराब होने के बावजूद नड्डा ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया और उनके बलिदान का उल्लेख किया।
संसद में भी सक्रिय रहे नड्डा
संसद के मानसून सत्र के दौरान जेपी नड्डा सदन में लगातार सक्रिय रहे। हाल ही में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति का मुद्दा उठाए जाने पर नड्डा ने विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। फिलहाल एम्स में डॉक्टर नड्डा के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!