जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम: दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्राणी संग्रहालय (जू) में घूमने का अनुभव जल्द और खास होने वाला है। लंबे समय से रुकी अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम की योजना ने अब दोबारा रफ्तार पकड़ ली है।
नगर निगम इस प्रोजेक्ट को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी कर रहा है।
दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलेगा
करीब 35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में दर्शकों को रंग-बिरंगी मछलियों के साथ जलीय दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
प्रस्तावित परिसर में पेंगुइन प्रदर्शनी, टच पूल और स्नॉर्कलिंग जोन जैसे आकर्षण भी शामिल किए जाएंगे।
पानी के बीच से गुजरने का मिलेगा अनुभव
प्रोजेक्ट का प्रमुख आकर्षण अंडरवॉटर टनल होगी। इसके लिए करीब 128 वर्गमीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है।
पारदर्शी टनल से गुजरते समय दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की योजना है, जैसे वे पानी के भीतर चल रहे हों और चारों ओर जलीय जीव तैर रहे हों।
एक्रेलिक पैनल लगाए जाएंगे
टनल में विशेष , ताकि पानी के भीतर का दृश्य साफ दिखाई दे। एक्वेरियम में पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार फिल्ट्रेशन, ऑक्सीजन सप्लाई और तापमान नियंत्रण की आधुनिक व्यवस्था प्रस्तावित है।
मनोरंजन के साथ जलीय जीवों की जानकारी
नगर निगम इस प्रोजेक्ट को केवल मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने के बजाय शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के तौर पर भी विकसित करने की योजना बना रहा है।
यहां मीठे पानी और समुद्री पानी में पाए जाने वाले अलग-अलग जलीय जीवों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।
नगर निगम ने प्रोजेक्ट के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए अनुभवी एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है।
जू प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक, एजेंसी के चयन को आसान बनाने के लिए इस बार नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं।
प्रोजेक्ट को करीब एक से डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
5 एक्वेरियम हॉल में दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव
प्रस्तावित एक्वेरियम कॉम्प्लेक्स में कई अलग-अलग हिस्से होंगे। इनमें
5 एक्वेरियम हॉल – विभिन्न प्रजातियों की मछलियों और जलीय जीवों को देखने की सुविधा।
पेंगुइन प्रदर्शनी – करीब 75 वर्गमीटर क्षेत्र में पेंगुइन के लिए विशेष व्यवस्था।
टच पूल – जलीय दुनिया को करीब से अनुभव करने का अवसर।
स्नॉर्कलिंग जोन – पानी के भीतर जलीय जीवन देखने का रोमांच।
125 वर्गमीटर का पूल वाला तालाब – परिसर का एक अन्य प्रमुख आकर्षण।
सेल्फी पॉइंट – आगंतुकों के लिए फोटो खिंचाने की विशेष जगह।
रेस्टोरेंट – खाने-पीने की सुविधा।
सुवेनियर शॉप – जू की यात्रा से जुड़ी यादगार वस्तुएं खरीदने की सुविधा।
अगर योजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ती है, तो इंदौर जू का यह नया एक्वेरियम शहर के प्रमुख मनोरंजन और पर्यटन आकर्षणों में शामिल हो सकता है।
संबंधित समाचार

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!