बेकाबू यात्री बस कार से भिड़ी: कमानी पत्ता टूटने से हुआ हादसा; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
कुसमानिया-हरणगांव मार्ग पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिलाई गांव के पास एक यात्री बस और चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बस का कमानी पत्ता टूटने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती बस का मुख्य कमानी पत्ता अचानक टूट गया था। इसी कारण बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही कन्नौद थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
थाना प्रभारी तहजीब काजी के साथ पुलिस बल ने राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को डायल-112 और अन्य वाहनों की मदद से कन्नौद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार संजय गर्ग और एसडीओपी आदित्य तिवारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अस्पताल में चल रहा उपचार
घायलों का इलाज कन्नौद अस्पताल में जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कुसमानिया से लाड़कुई जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि यात्री बस कन्नौद से रवाना होकर कुसमानिया होते हुए ग्राम लाड़कुई की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!