खबर
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या: पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 5:44 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सादलपुर।
धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के गुणावद गांव में रविवार को 33 वर्षीय महिला की सल्फास खाने से मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उसे धार के विनायक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आठ दिन पहले भी की थी कोशिश
बताया जा रहा है कि महिला ने करीब आठ दिन पहले भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था और उपचार के बाद गुरुवार को ही अस्पताल से घर लौटी थी। मृतका की पहचान आरती पिता भारत राठौड़ (33), निवासी गुणावद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में भी मामले को लेकर चर्चा है।

आठ दिन में दूसरी बार उठाया घातक कदम
परिजनों के मुताबिक, करीब आठ दिन पहले भी आरती ने सल्फास खा लिया था। तब हालत बिगड़ने पर उसे धार के विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक उपचार के बाद गुरुवार को उसे छुट्टी मिली थी।

परिवार के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उसने दोबारा सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति भारत राठौड़ उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पति ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पति भारत राठौड़ ने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के गुणावद निवासी आबिद पिता उस्मान से प्रेम संबंध थे और वह उसकी पत्नी को परेशान करता था। भारत का यह भी आरोप है कि उसे धमकियां दी गई थी।

पति ने पुलिस को धमकी से जुड़ी रिकॉर्डिंग और वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया है। हालांकि, प्रेम संबंध, धमकी और प्रताड़ना से जुड़े इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

15 साल की शादी, 13 वर्षीय बेटा पीछे छूटा
आरती और भारत राठौड़ की शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके थे। दोनों का 13 वर्षीय बेटा अनमोल राठौड़ है। मां की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मर्ग कायम, सादलपुर पुलिस करेगी जांच
घटना की सूचना के बाद भोज चिकित्सालय पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जीरो पर कार्रवाई शुरू की है। प्रकरण की डायरी आगे की कार्रवाई के लिए सादलपुर थाना पुलिस को भेजी जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।

पति की ओर से लगाए गए प्रेम संबंध, कथित धमकी और प्रताड़ना के आरोपों के साथ रिकॉर्डिंग और वीडियो के दावे को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

जांच से सामने आएगी आत्मघाती कदम की वजह
महिला ने आठ दिन के भीतर दूसरी बार सल्फास खाया और इस बार उसकी मौत हो गई। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि उपचार के कुछ ही दिन बाद उसने दोबारा यह कदम उठाया।

पुलिस उपलब्ध रिकॉर्डिंग, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर मामले की वास्तविक वजह सामने लाने का प्रयास करेगी।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

16 minutes ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

28 minutes ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 2 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 2 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 2 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 2 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 2 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 2 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 2 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 2 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 2 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 2 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 2 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 2 hours ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

about 3 hours ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!