खबर
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे: बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
नदी में बाप-बेटा डूबे

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
चिन्नौनी थाना क्षेत्र के मचेला घाट पर रविवार दोपहर चंबल नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र गहरे पानी में डूब गए। दोनों करजोनी स्थित प्राचीन बाबू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

शव नदी से बरामद
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने 45 वर्षीय देवेंद्र सिंकरवार का शव नदी से बरामद कर लिया। इसके कुछ देर बाद उनके 15 वर्षीय बेटे वंशू सिंकरवार का शव भी तलाश लिया गया। दोनों ग्वालियर के चंदनपुरा, बिरला नगर निवासी बताए गए हैं।

दर्शन से पहले चंबल में उतरे थे
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सिंकरवार अपने बेटे वंशू के साथ बाबू महाराज मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर जाने से पहले दोनों मचेला घाट पर चंबल नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। नदी की तेज धार में वे खुद को संभाल नहीं सके और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मचेला घाट पहुंची। जवानों ने नदी में उतरकर पिता-पुत्र की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद देवेंद्र का शव बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने वंशू की तलाश जारी रखी और उसका शव भी नदी से बाहर निकाला।

बाबू महाराज मेले में उमड़ी थी भारी भीड़
मचेला घाट के पास चंबल नदी किनारे प्राचीन बाबू महाराज मंदिर स्थित है। भादों की दौज पर यहां हर साल बड़ा मेला आयोजित होता है। मुरैना के अलावा ग्वालियर, श्योपुर, धौलपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

रविवार को भी मेले में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था। इसी दौरान पिता-पुत्र के नदी में डूबने की खबर से मौके पर हड़कंप मच गया।

SDOP बोले- दोनों शव बरामद
कैलारस SDOP उमेश मिश्रा ने बताया कि मचेला घाट पर चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र डूब गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मेले की खुशियों के बीच पसरा मातम
बाबू महाराज के दर्शन और मेले में शामिल होने आए परिवार के लिए चंबल में स्नान का यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। पिता-पुत्र की मौत की खबर के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

18 minutes ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 2 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 2 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 2 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 2 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 2 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 2 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 2 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 2 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 2 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 2 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 2 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 3 hours ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

about 3 hours ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!