सवा करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: लसूड़िया-विजय नगर के पब-बार में खप रही थी सफेद मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरोपियों ने वीकेंड पर सप्लाई करने तैयार कर रखी थीं 70 पुड़िया
राजस्थान से लाकर बेचते थे ड्रग्स, पब-बार में सप्लाई करने वाले पैडलरों की तलाश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा पुलिस ने लसूड़िया और विजय नगर थाना क्षेत्र के पब-बार तक पहुंच रही ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन का खुलासा करते हुए 129 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जब्त माल की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहर के पॉश इलाकों के पब-बार में यह सुनहरी मौत खपाई जा रही थी।
एसीपी रूबीना मिजवानी के मुताबिक 28 अप्रैल की रात एमआर-4 रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।
आरोपी ने अपना नाम शिवम सोनी उर्फ सिन्नी (23) निवासी महेश यादव नगर बताया। तलाशी में उसके पास से 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 70 पुड़िया व प्लास्टिक पैकेट मिला। उक्त ब्राउन शुगर सहित आरोपी का मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त कर ली गई।
एसीपी मिजवानी ने बताया आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपने साथी अभिषेकसिंह तोमर (22) निवासी न्यू गोविंद कॉलोनी के नाम का खुलासा किया। इस पर तत्काल उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर किया है।
दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शिवम सोनी का संपर्क राजस्थान के ड्रग्स माफिया से है। यहीं से ब्राउन शुगर की सप्लाई इंदौर लाई जाती थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
शिवम सोनी पर एनडीपीएस एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि अभिषेक तोमर पर भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे।
पब-बार तक पहुंचाने वाले अज्जू व साहिल की तलाश
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी शहर के विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र के पब-बार में ड्रग्स सप्लाई करते थे। इसके लिए अज्जू और साहिल नामक सप्लायरों का नेटवर्क सक्रिय था।
पुलिस ने अज्जू की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
संबंधित समाचार

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!