दो हादसों में 2 लोगों की मौत: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तेजाजी नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान एक मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया।
उपचार के दौरान मौत
गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं आजाद नगर क्षेत्र में एक ठेकेदार दूसरी मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से मिस्त्री की मौत
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय 30 वर्षीय रवि पिता सूरज पंवार, निवासी आनंद विहार, करंट की चपेट में आ गया।
पुलिस के मुताबिक रवि चौकीदारी के साथ मिस्त्री का काम भी करता था। हादसे के बाद ठेकेदार राहुल और अन्य लोग उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई।
हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस
रवि मूल रूप से नादिया खेड़ी, पुनासा का रहने वाला था। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उसके पिता और भाई मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों के साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही के पहलुओं को भी जांच में लिया गया है।
दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार
दूसरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है। यहां 28 वर्षीय कुलदीप पिता दीपक राजपूत, निवासी सूरज नगर, की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। कुलदीप ठेकेदारी का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को वह अपने दोस्त के घर गया था। रात में परिजनों को उसके ऊंचाई से गिरने की जानकारी मिली। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
कुलदीप अविवाहित था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!