दो नवविवाहिताओं ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में एक ही दिन में नवविवाहित महिलाओं की आत्महत्या के दो मामलों ने सनसनी फैला दी है। दोनों महिलाओं ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एक मामले में मोबाइल रिचार्ज को लेकर विवाद की बात सामने आई है, जबकि दूसरी घटना के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पहली घटना मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके की है, जहां 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सोनम की शादी 11 फरवरी 2026 को संतोष नामक युवक से हुई थी।
मोबाइल रिचार्ज कराने की बात को लेकर नाराज थी
परिजनों का कहना है कि वह अपने पति से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात को लेकर नाराज थी। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी
दूसरी घटना गेरू बंगला बारादरी चौराहा इलाके की है। यहां 24 वर्षीय ज्योति उर्फ मेघा ने अपने मायके में बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को सिद्धार्थ नामक युवक से हुई थी और घटना के समय वह मायके आई हुई थी।
ज्योति फंदे पर लटकी मिली
परिजनों के अनुसार काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा, जहां ज्योति फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल इस आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुरार पुलिस दोनों मामलों में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि किन परिस्थितियों में दोनों नवविवाहिताओं ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!