अस्पताल की पार्किंग सड़क पर: मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

शाजापुर में वरदान हॉस्पिटल के बाहर सात वाहनों के काटे चालान, चार दिनों से हिदायत देने के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था
खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
शहरी हाईवे के निर्माण के बीच वरदान हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और कर्मचारियों के वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए शनिवार को पुलिस ने सात वाहनों के चालान काटे।
निर्माण से रास्ता संकरा, पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शहरी हाईवे का निर्माण होने के कारण सड़क का एक हिस्सा बंद है। दोनों दिशाओं के वाहनों की आवाजाही दूसरे हिस्से से हो रही है।
ऐसे में अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
चार दिनों से अस्पताल प्रबंधन को दे रहे हिदायत
यातायात विभाग पिछले चार दिनों से अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देकर सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की हिदायत दे रहा है।
इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को यातायात प्रभारी मोनिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर खड़े सात वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
अस्पताल प्रबंधन की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल
अस्पताल आने वाले मरीजों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
ऐसे में सवाल उठता है कि अस्पताल प्रबंधन वाहनों की पार्किंग के लिए उचित इंतजाम कब करेगा?
यातायात प्रभारी मोनिका सिंह ने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रबंधन को पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!