घर में दो कत्ल, स्कूल में मौत का तांडव: 14 साल के छात्र ने 8 लोगों की जान लेने के बाद खुद को भी मारी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैंकॉक।
थाईलैंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक स्कूल शूटिंग ने पूरे देश को झकझोर दिया। राजधानी बैंकॉक के पास स्थित डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में 14 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले छात्र ने घर में अपने दादा-दादी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
पहले घर में दो हत्याएं, फिर स्कूल में नरसंहार
पुलिस के मुताबिक छात्र स्कूल जाने से पहले अपने घर पहुंचा और वहां दादा-दादी पर गोली चला दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह उसी हथियार के साथ स्कूल पहुंचा और अपनी कक्षा में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
कक्षा के बाद वह स्कूल परिसर में भी गोलियां चलाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
20 से ज्यादा गोलियां चलाईं, 30 कारतूस बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने 20 से अधिक राउंड फायरिंग की। आत्महत्या के बाद उसके पास से 30 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल उसके दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे।
तीन एंगल से जांच
पुलिस और सरकार फिलहाल हमले के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तीन संभावित जिनमें पढ़ाई और परीक्षा का दबाव, दादा-दादी के साथ रहने वाला छात्र कथित तौर पर पढ़ाई को लेकर लगातार दबाव महसूस कर रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी वीडियो गेम के कथित टास्क या प्रभाव ने इस घटना में भूमिका तो नहीं निभाई।
स्कूल में मची अफरा-तफरी
गोलीबारी शुरू होते ही छात्र-छात्राओं ने जान बचाने के लिए खुद को कक्षाओं में बंद कर लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने एक-एक कमरे का दरवाजा खोलकर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजन अपने बच्चों की तलाश में स्कूल पहुंच गए।
पूरे देश में शोक, जांच जारी
घटना के बाद थाईलैंड में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी जुड़ा था। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
संबंधित समाचार

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!