कीटनाशक की जहरीली गैस से दो मासूमों की मौत: नानी के घर छुट्टियां मनाने आए थे; 3 की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में कीटनाशक से बनी जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स इलाके में हुआ।
एक ही कमरे में सो रहे थे सभी सदस्य
जानकारी के अनुसार, लालचंद प्रजापत के घर उनकी दोनों बेटियां पूजा और रीना अपने-अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने आई थी। सोमवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
इलाज के दौरान मौत
डेढ़ माह की त्रिशा के मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह 4 साल की अनिका उर्फ अन्नू ने भी दम तोड़ दिया।
एक बच्ची इंदौर रेफर, दो का इलाज जारी
हादसे में जेनिशा की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है, जबकि रेहान और येशु का इलाज उज्जैन के अस्पताल में जारी है।
गेहूं में डाली दवा बनी मौत का कारण
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार, जिस कमरे में परिवार सो रहा था, वहां करीब चार क्विंटल गेहूं रखा हुआ था। गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उसमें कीटनाशक दवा (सल्फास) डाली गई थी, जिससे रातभर जहरीली गैस बनती रही।
डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, सल्फास से निकलने वाली गैस बंद कमरे में घातक साबित हो सकती है, खासकर छोटे बच्चों के लिए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके से सैंपल जुटा रही है। बच्चों की मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
नानी ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
मृत बच्चों की नानी कला बाई प्रजापत ने रोते हुए बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही गेहूं में डालने के लिए दवा खरीदी थी और हर साल की तरह इस बार भी उसका इस्तेमाल किया, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वही दवा जानलेवा बन जाएगी।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!