प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा के बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस दिशा में पहली महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। हाईकोर्ट ने जज अनु ग्रोवर बलिगा को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का स्पेशल जज नियुक्त किया है, जहां पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में धांधली से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट की अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष अदालत ऐसे मामलों का जल्द निपटारा करेगी ताकि दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। माना जा रहा है कि इस कदम से लंबे समय से लंबित पेपर लीक मामलों में तेजी आएगी और छात्रों को जल्द न्याय मिलने का रास्ता साफ होगा।
NEET विवाद के बीच बढ़ा सरकार का एक्शन
देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई शहरों में अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष अदालत की व्यवस्था लागू की है।
पीएम मोदी ने दिया था सख्त संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि "हमारे युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है।" उन्होंने स्पष्ट किया था कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए थे।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी और पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल हर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संसद में भी होगा बड़ा फैसला
सरकार ने संकेत दिए हैं कि नीट से जुड़े विधायी प्रावधानों पर कल चर्चा होगी। इसके आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद सोमवार को संसद के सत्र में महत्वपूर्ण बिल पेश किया जाएगा। सरकार का कहना है कि पिछले ढाई महीनों में जांच एजेंसियों ने कई अहम कदम उठाए हैं और पेपर लीक से जुड़े कई आरोपियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से इन मामलों में सुनवाई और सजा की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!