हमलावर दो बदमाश 24 घंटे में हुए गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड को लेकर खूनी भिड़ंत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड को मैसेज करने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। युवक को सुनसान सड़क पर बुलाकर चाकू मारने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की दबिश पड़ते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में गिरकर घायल हो गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त किया।
दोनों आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवक के पैर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था।
खजराना पुलिस के अनुसार फरियादी अरबाज पिता हुमायूं कुरैशी ने 29 मई को केस दर्ज करवाया था कि 28 मई की रात आरोपी यूसुफ पठान ने उसे एडी टायर सर्विस रोड पर बुलाया था।
यहां गर्लफ्रेंड को मोबाइल पर किए गए मैसेज को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यूसुफ और उसके साथी फरहान ने अरबाज पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आरई-2 रोड पर मौजूद हैं।
टीआई मनोज सिंह सेंधव के ने टीम के साथ घेराबंदी की तो दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन भागने के दौरान गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय यूसुफ पिता नासीर पठान निवासी चंपाबाग रावजी बाजार और 19 वर्षीय फरहान पिता रफीक खान निवासी माणिकबाग रोड शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!