ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने चार्जशीट की दाखिल; पूर्व न्यायाधीश पर दहेज-हत्या सहित लगे ये गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज मृत्यु, क्रूरता और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण समेत कई धाराओं के तहत अभियोजन की कार्रवाई की है।
कई धाराएं लगाई
CBI ने चार्जशीट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 लगाई हैं।
दहेज मृत्यु और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
धारा 80(2) दहेज मृत्यु से संबंधित है, जबकि धारा 85 पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता से जुड़ी है। धारा 108 आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण और धारा 3(5) साझा आपराधिक कृत्य में जिम्मेदारी से संबंधित है। वहीं, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 दहेज लेने-देने और धारा 4 दहेज की मांग से संबंधित है।
हालांकि, चार्जशीट में लगाए गए आरोप अभी अदालत में साबित होना बाकी हैं। आगे की न्यायिक प्रक्रिया में आरोपों और साक्ष्यों पर सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ था सेकंड पोस्टमार्टम
ट्विशा शर्मा की मौत के बाद प्रारंभिक जांच की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की जांच CBI को सौंपी गई। जांच के दौरान CBI ने आरोपियों के बीच संपर्क, डिजिटल साक्ष्य, आवाज के नमूने और अन्य फोरेंसिक पहलुओं की जांच की।
इन्हीं जांचों के आधार पर एजेंसी ने अदालत में अभियोजन के लिए चार्जशीट दाखिल की है।
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह न्यायिक हिरासत में
मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आरोपी हैं। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले विशेष अदालत गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
अदालत ने मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया था। अब CBI की चार्जशीट के बाद मामले में आगे न्यायिक प्रक्रिया चलेगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!