ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ से रातभर चली पूछताछ; थाने को छावनी में बदला, कई सवालों पर उलझन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति और अधिवक्ता समर्थ सिंह को शुक्रवार रातभर कटारा हिल्स थाने में रखा गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है और बिना अनुमति किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
मीडिया की एंट्री पर लगाई रोक
पुलिस ने मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। थाने के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि अतिरिक्त फोर्स भी अन्य थानों से बुलाया गया है। देर रात तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच की टीम और एसआईटी प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप सहित कई अधिकारी थाने में मौजूद रहे।
देर रात तक पूछताछ की गई
सूत्रों के मुताबिक समर्थ सिंह से देर रात तक पूछताछ की गई। उनकी ओर से दो अधिवक्ता भी मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनसे किसी प्रकार की गोपनीय बातचीत नहीं हो सकी। वहीं समर्थ सिंह की मां और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह थाने नहीं पहुंचीं। वह भी इस मामले में दहेज हत्या की आरोपी हैं।
जिला अदालत में पेश करेगी पुलिस
शनिवार सुबह पुलिस ने समर्थ सिंह को चाय-नाश्ता दिया, लेकिन घर से खाना मंगाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह से ही थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के लिए जयप्रकाश चिकित्सालय ले जाने के बाद जिला अदालत में पेश करेगी।
रिमांड मांगे जाने की संभावना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समर्थ सिंह से पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगे जाने की संभावना है। एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान समर्थ सिंह कहां-कहां छिपा रहा, किसने उसकी मदद की और वह किन लोगों के संपर्क में था।
मामले में लगातार नए खुलासे सामने आने के बाद पूरे प्रदेश की नजर अब इस जांच पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!