टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चमोली।
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए NDRF, SDRF, ITBP, सेना और प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
हादसे के समय कुल 22 लोग फंसे थे
जानकारी के मुताबिक टनल में हादसे के समय कुल 22 लोग फंसे थे। इनमें से 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 7 शव बरामद हुए हैं। बाहर निकाले गए लोगों में 12 घायल हैं।
6 राज्यों के मजदूर घायल
घायलों में झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के एक-एक मजदूर शामिल हैं। वहीं, मृतकों में उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 लोग बताए गए हैं।
टनल में पानी और मलबा बना चुनौती
हादसा गुरुवार 13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुआ। बताया गया कि टनल के अंदर अचानक पानी का रिसाव हुआ और इसके साथ भू-स्खलन होने से मलबा भर गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए।
टनल के अंदर लगातार पानी और मलबा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। बचाव दल सुरक्षित रास्ता बनाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
सीएम धामी ने हादसे की मैजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
बड़ी संख्या में बचाव दल तैनात
रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार कर रहे हैं। मौके पर 22 पुलिसकर्मी, NDRF के 27, SDRF के 42, DRF के 4 और फायर सर्विस के 9 जवान तैनात हैं। सेना, ITBP, NDRF और SDRF की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती टनल में फंसे तीनों मजदूरों तक सुरक्षित पहुंचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!