खबर
Top News

इस विख्यात मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की कोशिश: इस अखाड़े के नाम से बनाया फर्जी पत्र; इनके फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
इस विख्यात मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की कोशिश

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति हासिल करने के लिए जूना अखाड़े के नाम से फर्जी पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है। पत्र पर जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के कथित फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल किया गया था।

पत्र में चार संतों के लिए भगवान महाकाल के स्पर्श दर्शन और जल अर्पण की अनुमति मांगी गई थी। मंदिर समिति ने सत्यापन कराया तो पत्र फर्जी निकला।

11 अगस्त को मंदिर समिति को मिला था पत्र
मामला 11 अगस्त का बताया जा रहा है। महाकाल मंदिर समिति के पास जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नाम से पत्र पहुंचा। इसमें दावा किया गया था कि जूना अखाड़े से जुड़े चार संत उसी दिन उज्जैन पहुंच रहे हैं।

पत्र के माध्यम से मंदिर प्रशासन से इन संतों के लिए भगवान महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश, स्पर्श दर्शन और जल अर्पण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था। मामला गर्भगृह जैसी संवेदनशील जगह से जुड़ा होने के कारण मंदिर समिति ने पत्र का सत्यापन कराने का निर्णय लिया।

जूना अखाड़े से संपर्क किया तो सामने आया फर्जीवाड़ा
मंदिर समिति ने पत्र की पुष्टि के लिए सीधे जूना अखाड़े से संपर्क किया। अखाड़े की ओर से स्पष्ट किया गया कि संरक्षक हरिगिरि महाराज ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।

इसके बाद पत्र पर किए गए हस्ताक्षर और लगाई गई सील भी फर्जी होने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन और जूना अखाड़ा दोनों सतर्क हो गए।

अखाड़े ने महाकाल थाने में दी शिकायत
मामले में जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कथित फर्जी पत्र भी पुलिस को सौंपा है।

अखाड़े की ओर से मांग की गई है कि फर्जी पत्र तैयार करने और उसे मंदिर प्रशासन के सामने प्रस्तुत करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अखाड़े का कहना है कि इस मामले में उसकी प्रतिष्ठा के साथ-साथ महाकाल मंदिर की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है।

पत्र में जिन चार संतों का जिक्र, उनकी जानकारी नहीं
फर्जी पत्र में जिन चार संतों के नाम का उल्लेख किया गया था, उनके बारे में जूना अखाड़े ने जानकारी होने से इनकार किया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पत्र किसने तैयार किया और मंदिर समिति तक इसे किस माध्यम से पहुंचाया गया। पुलिस अब पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति और इसे मंदिर में प्रस्तुत करने वालों की जानकारी जुटा रही है।

भस्म आरती और शीघ्र दर्शन के नाम पर भी हो चुके हैं फर्जीवाड़े
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाओं के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। भस्म आरती, शीघ्र दर्शन और होटल में ठहरने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं।

हालांकि, अखाड़े के नाम और संत के फर्जी हस्ताक्षर-सील का इस्तेमाल कर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति लेने का यह मामला मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
महाकाल थाना प्रभारी गगन बदल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जूना अखाड़े की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें अखाड़े के नाम से जारी पत्र को फर्जी बताया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब फर्जी पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति, इसे मंदिर प्रशासन तक पहुंचाने वाले लोगों और इसके पीछे की पूरी मंशा का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

less than a minute ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

3 minutes ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

7 minutes ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

42 minutes ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

43 minutes ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 1 hour ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 1 hour ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 1 hour ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 1 hour ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 1 hour ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 1 hour ago
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

about 1 hour ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

about 1 hour ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

about 1 hour ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 2 hours ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 2 hours ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 2 hours ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 2 hours ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 2 hours ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!