खबर
Top News

करोड़ों के इस बायपास फोरलेन पर संकट: कम मुआवजे से नाराज किसानों ने जमीन देने से किया इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 2:36 pm
शेयर करें:
करोड़ों के इस बायपास फोरलेन पर संकट

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित 700 करोड़ रुपए की लागत वाले सिंहस्थ बायपास फोरलेन परियोजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
प्रशासन द्वारा तय की दर मंजूर नहीं
भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा निर्धारण में कथित असमानता से नाराज किसानों ने प्रशासन द्वारा तय की गई दर पर अपनी जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है।

किसानों का कहना है कि जब तक सभी प्रभावित किसानों को समान दर से मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे न तो जमीन सौंपेंगे और न ही निर्माण कार्य होने देंगे।

दोहरे मुआवजा फॉर्मूले पर उठे सवाल
किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने एक ही क्षेत्र के किसानों के लिए अलग-अलग मुआवजा दरें तय की हैं। उनका कहना है कि कुछ किसानों को 2.17 करोड़ रुपए प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को केवल ₹60.48 लाख प्रति हेक्टेयर की पेशकश की गई है। इसी असमानता को लेकर प्रभावित ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

'समान मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं'
क्षेत्र में आश्रम संचालित करने वाली योग माता ने कहा कि प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है। उनका आरोप है कि पड़ोसी किसानों को कहीं अधिक मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि उन्हें काफी कम राशि दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उचित और समान मुआवजा मिलने तक वे अपनी जमीन नहीं देंगी और निर्माण कार्य भी नहीं होने देंगी।

वहीं किसान राजेंद्र सिंह बैस का कहना है कि उन्हें पिछले सिंहस्थ के दौरान दिए गए मुआवजे से भी कम राशि स्वीकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुआवजा नीति में सुधार नहीं किया गया तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

परियोजना की रफ्तार पर पड़ सकता है असर
किसानों के विरोध के कारण सिंहस्थ बायपास फोरलेन परियोजना की गति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है, लेकिन यदि प्रभावित किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका तो परियोजना बीच में ही अटक सकती है।

समय पर निर्माण पूरा करना बनेगा चुनौती
सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए यह सड़क परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि भूमि अधिग्रहण का विवाद जल्द नहीं सुलझा, तो निर्धारित समय सीमा में फोरलेन निर्माण पूरा करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। इतना ही नहीं, उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन से समाधान की मांग
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मुआवजा निर्धारण में अपनाई गई कथित विसंगतियों को दूर कर सभी किसानों के लिए समान और न्यायसंगत दर तय की जाए। किसानों का कहना है कि निष्पक्ष निर्णय होने पर ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 16 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 16 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 16 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 17 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 17 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 17 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 17 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 17 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 17 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 17 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 18 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 18 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 18 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 18 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 18 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 18 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!