खबर
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम: 3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार को तीन महीने का समय दिया है। शनिवार को रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के 31 घंटे के उपवास स्थल पर पहुंचे पटवारी ने कहा कि यदि तीन महीने के भीतर भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान जारी नहीं किया गया तो 50 हजार कांग्रेसजन इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा करेंगे।

पटवारी ने कहा कि यह पदयात्रा केवल मास्टर प्लान जारी करने की मांग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार और बेतरतीब विकास के खिलाफ भी जनआंदोलन का रूप लेगी।

31 घंटे के उपवास स्थल पर पहुंचे पटवारी
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा राजधानी का मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे का उपवास कर रहे हैं। शनिवार को पटवारी उनके उपवास स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।

पटवारी ने कहा कि भोपाल और इंदौर जैसे प्रदेश के प्रमुख शहरों का विकास बिना स्पष्ट मास्टर प्लान के किया जा रहा है। इससे शहरों का विस्तार बेतरतीब तरीके से हो रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।

सरकार से तीन महीने में प्लान जारी करने की मांग
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करती रही है। इस मुद्दे पर व्यापारी संगठनों के साथ-साथ विधायक आरिफ मसूद भी आंदोलन कर चुके हैं।

उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से अगले तीन महीने के भीतर दोनों शहरों के मास्टर प्लान जारी करने की मांग की। पटवारी ने कहा कि मास्टर प्लान के अभाव में शहरों का विकास योजनाबद्ध तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंदौर से भोपाल तक निकलेगी पदयात्रा
पटवारी ने स्पष्ट किया कि तीन महीने में मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इसके तहत 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने इसे मास्टर प्लान के साथ प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित विकास के मुद्दों से जोड़ते हुए व्यापक जनआंदोलन बनाने की बात कही।

संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

3 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

10 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

14 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

22 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

23 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

34 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

40 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!