तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री: एमपी में बढ़ी सियासी हलचल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों भाजपा और कांग्रेस, दोनों खेमों में गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के इंदौर दौरे की तैयारियों में जुटी है, वहीं भाजपा में भी दिल्ली से लेकर भोपाल तक नेताओं की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
15 दिनों में कई बार कर चुके राजधानी का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पिछले 15 दिनों में कई बार राष्ट्रीय राजधानी का दौरा कर चुके हैं।
तीन दिन में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को फिर दिल्ली पहुंचे। तीन दिन के भीतर यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है। इससे पहले 9 सितंबर को दुबई यात्रा से लौटने के बाद भी वे दिल्ली में रुके थे और करीब 6 से 8 घंटे तक राजधानी में रहे थे।
इस बार दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। देर शाम तक कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की संभावना भी जताई जा रही है।
डिप्टी सीएम से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक दिल्ली कनेक्शन
मुख्यमंत्री से पहले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली यात्राएं भी लगातार जारी हैं।
खंडेलवाल पिछले 15 दिनों में तीन बार दिल्ली जा चुके हैं। वे गुरुवार को ही दिल्ली से लौटे थे। इस दौरान उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई।
हालांकि इन मुलाकातों के एजेंडे को लेकर पार्टी की ओर से कोई अलग राजनीतिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन नेताओं की लगातार दिल्ली आवाजाही ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं।
भोपाल में दिखी सीएम-प्रदेश अध्यक्ष की जुगलबंदी
दिल्ली दौरे के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सक्रियता भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी नजर आई। दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा सामने रखी।
भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।
लाभार्थी परिवारों के घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल केवल सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के वर्ष हैं।
इस अभियान के जरिए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाने की तैयारी है।
भर्ती से एयरपोर्ट तक सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के कामकाज का ब्योरा भी रखा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब एक लाख शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है, जबकि 85 हजार विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं।
आने वाले समय में ढाई लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य बताया गया। मुख्यमंत्री ने सिंचाई क्षमता को 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने की बात कही।
साथ ही प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट की स्वीकृति मिलने और अक्टूबर से भोपाल से एक अन्य शहर के लिए विमान सेवा शुरू होने की जानकारी दी।
दिल्ली दौरे बढ़े तो सवाल भी बढ़े
मुख्यमंत्री की लगातार दिल्ली यात्राएं, डिप्टी सीएम की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों को एक साथ देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से इन मुलाकातों को लेकर कोई अंदरूनी राजनीतिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
फिलहाल पार्टी का फोकस सेवा संकल्प अभियान पर दिखाई दे रहा है, लेकिन दिल्ली में बढ़ी एमपी भाजपा नेताओं की सक्रियता ने आने वाले दिनों में प्रदेश संगठन और सरकार से जुड़े घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!