MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद: काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने मेयर-इन-काउंसिल (MIC) में जीतू यादव की दोबारा नियुक्ति के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कालरा अपनी पत्नी अरुणा, मां देवकी और बेटे के साथ राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए।
हाथों में तख्तियां लिए न्याय की मांग कर रहे
परिवार के हाथों में तख्तियां थीं और वे मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। जीतू यादव की MIC में वापसी के साथ जनवरी 2025 में हुआ कालरा-जीतू विवाद एक बार फिर नगर निगम की राजनीति के केंद्र में आ गया है।
देर रात जारी हुआ आदेश, जीतू को फिर मिली MIC की जिम्मेदारी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर जीतू यादव को दोबारा MIC सदस्य नियुक्त किया। उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।
इस फैसले के बाद कमलेश कालरा ने खुले तौर पर विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ उनके परिवार पर हमले के मामले में गंभीर आरोप लगे थे, उसे दोबारा MIC जैसी जिम्मेदारी दिया जाना उचित नहीं है।
यह है पूरा मामला
जनवरी 2025 में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर कुछ लोगों के पहुंचने और मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना में जीतू यादव के समर्थकों के नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। पार्टी ने जीतू यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
इसके चलते उनका MIC पद भी समाप्त हो गया था। इस पूरे विवाद की शुरुआत नगर निगम के एक कर्मचारी से जुड़े कथित ऑडियो को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और मामला कालरा के घर तक पहुंच गया था।
पुलिस से क्लीन चिट के बाद पार्टी में वापसी
बाद में पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद 18 अगस्त को जीतू यादव की बीजेपी में वापसी हुई। अब करीब आठ महीने बाद उन्हें दोबारा MIC में शामिल कर विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। कालरा इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं।
गंभीर आरोपों के बावजूद MIC की जिम्मेदारी क्यों?
धरने पर बैठे भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने कहा कि 4 जनवरी 2025 को उनके घर पर हमला हुआ था और इस मामले में जीतू यादव से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई थी। उन्होंने दावा किया कि मामले में पुलिस चालान पेश कर चुकी है।
कालरा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका सवाल है कि “जब मामला न्यायालय में है तो जीतू यादव को क्लीन चिट किस आधार पर दी गई?”उन्होंने कहा कि वे चालान की कॉपी हासिल कर चुके हैं और अब न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
भाजपा पार्षद का आरोप-परिवार को भी धमकाया गया
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 की घटना के दौरान उनके घर में बड़ी संख्या में लोग घुसे थे। इस दौरान उनके बच्चे के साथ मारपीट की गई, पत्नी को धमकाया गया और चाकू दिखाकर डराया गया।
कालरा का कहना है कि घटना से उनका परिवार अब तक उबर नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि वे किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।
मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है
धरने में शामिल कालरा की मां देवकी ने भी पुराने घटनाक्रम को याद करते हुए भावुक होकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि“करीब एक साल पहले हमारे घर में करीब 50 लोग घुस आए थे। हमें धमकाया और चाकू से हमला किया। उनके पास बंदूकें भी थीं।
वे बार-बार पूछ रहे थे- कमलेश कहां है? हमने हाथ जोड़कर कहा कि कमलेश यहां नहीं है, बाहर गया हुआ है। इसके बाद चारों कमरों में लोग घुस गए और हमारे साथ मारपीट करने लगे। उस समय लग रहा था कि वे हमें जान से मार देंगे। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी भी चिंता थी।
मेरा एक ही बेटा है, उसका क्या होगा, यही डर लगा हुआ था। इतना समय बीत गया, लेकिन वह घटना आज भी हमारे जहन से नहीं निकलती। जब भी उस घटना के बारे में बात होती है, हमें रोना आ जाता है। आखिर हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ?
हम सिर्फ न्याय चाहते हैं। अगर आज हमारे साथ ऐसा हुआ है तो कल किसी और के साथ भी हो सकता है। अगर एक जनप्रतिनिधि के घर में 50 लोग घुस सकते हैं, गालियां दे सकते हैं और डराने-धमकाने की कोशिश कर सकते हैं, तो उस समय हम पर क्या बीती होगी, यह हम ही जानते हैं। हमें कानून से न्याय चाहिए। हमें उम्मीद है कि भगवान सब देख रहा है और आखिरकार हमें न्याय जरूर मिलेगा।”
संबंधित समाचार

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!