खबर
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू: रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 5:19 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में राज्य सरकार ने अब एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कर दिया है।

तीन माह में देगी रिपोर्ट
हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित आयोग पूरे घटनाक्रम की जांच करेगा और तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगा। आयोग का मुख्यालय सागर में रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग की जांच के लिए तीन प्रमुख बिंदु तय किए हैं।

जहरीली शराब से मौत और बीमारी की वजह क्या थी?
आयोग सबसे पहले यह पता लगाएगा कि शराब के सेवन से हुई मौतों और लोगों के बीमार होने की वास्तविक वजह क्या थी। घटना का स्वरूप, उससे जुड़ी परिस्थितियां और अन्य तथ्य जुटाकर उनका परीक्षण किया जाएगा।

जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों का निर्धारण कर इसकी विस्तृत जानकारी शासन को दी जाएगी।

अधिकारियों की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में
जांच का दूसरा प्रमुख बिंदु संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका से जुड़ा है। आयोग यह परीक्षण करेगा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने निर्धारित दायित्वों का कितना पालन किया।

जहरीली शराब की बिक्री और इसके खिलाफ निगरानी व्यवस्था में कहीं लापरवाही या चूक हुई थी या नहीं, इसे भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।

भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सुझाव
तीसरे बिंदु के तहत आयोग भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था से जुड़े उपाय सुझाएगा। आयोग जरूरत के मुताबिक प्रशासनिक और अन्य स्तरों पर किए जाने वाले सुधारों को लेकर राज्य सरकार को सिफारिशें देगा।

तीन महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक आयोग का मुख्यालय सागर में रहेगा। आदेश जारी होने की तारीख से तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपना अनिवार्य होगा।

अब आयोग की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि बंडा क्षेत्र में हुई इस घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या थे और जहरीली शराब की रोकथाम में जिम्मेदार विभागों की भूमिका कैसी रही।

संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

2 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

11 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

13 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

21 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

22 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

33 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

38 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!