ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां: ‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्वाद के नाम पर सेहत से खिलवाड़
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिये बासी और कीड़े युक्त खाद्य पदार्थ दिए जाने का मामला सामने आया है। शहर के सांई संपदा निवासी व्यवसायी अरिहंत जैन ने शुक्रवार रात ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के माध्यम से स्कीम-78 स्थित ‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ से भोजन का ऑर्डर दिया था। 455 रुपए के कुल बिल का ऑनलाइन भुगतान कर तीन आलू टिक्की बर्गर, मीडियम फ्रेंच फ्राइज और चैडर चीज मंगवाए गए थे।
भोजन शुरू करते ही बर्गर के अंदर मौजूद टमाटर के टुकड़ों पर सफेद रंग की इल्लियां और उनके लार्वा रेंगते हुए दिखाई दिए। तब तक परिवार का एक सदस्य अनजाने में कीड़े युक्त बर्गर का कुछ हिस्सा खा चुका था।
इस घटना से स्तब्ध पीड़ित परिवार ने पूरा भोजन फेंक दिया और तत्काल बर्गर फार्म के रेस्टोरेंट मैनेजर से संपर्क कर आपत्ति जताई तो प्रबंधन ने अपनी गलती मानने और समाधान करने के बजाय बेहद गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाया। मैनेजर ने रेस्टोरेंट स्तर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से साफ इनकार करते हुए ग्राहक को स्विगी एप पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
कस्टमर केयर की ओर से भी त्वरित राहत प्रदान नहीं की गई और पीड़ित को केवल ई-मेल भेजने की औपचारिकता में उलझा दिया गया। 24 से 48 घंटे में समाधान के आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इससे आक्रोशित पीड़ित अरिहंत जैन ने अब जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड इंस्पेक्टर) से लिखित शिकायत कर बर्गर फार्म रेस्टोरेंट एवं स्विगी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
ब्रांडेड कंपनियों के महंगे भोजन में निकल रही इस तरह की गंदगी और शिकायत के बाद ग्राहकों के प्रति दिखाए जा रहे अड़ियल रवैये ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी की गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!