22 साल की एंकर ने की आत्महत्या: मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवती वैशाली ने आत्महत्या कर ली। मूल रूप से कटनी की रहने वाली वैशाली भोपाल में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रही थी। वह इवेंट्स में एंकरिंग भी करती थी।
घटना से कुछ समय पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप पर भावुक मैसेज भेजा था। इसमें उसने माफी मांगते हुए खुद को उसके प्रति हमेशा वफादार बताया और लिखा कि उसने कभी धोखा नहीं दिया। मैसेज सामने आने के बाद पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में प्रेम-प्रसंग के एंगल को भी शामिल कर रही है।
20 दिन पहले छोड़ी थी नौकरी
पुलिस के अनुसार वैशाली बीकॉम स्नातक थी और परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
वैशाली भोपाल के एक नामी साड़ी शोरूम में नौकरी करती थी। इसके साथ ही वह इवेंट एंकर के तौर पर भी काम करती थी। करीब 20 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और कटनी स्थित अपने घर चली गई थी। वह 2 सितंबर को ही वापस भोपाल आई थी।
मौत से पहले भेजा मैसेज, जांच में अहम सुराग
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से पहले वैशाली ने अतुल को वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। इसमें उसने लिखा था कि वह उसके लिए हमेशा लॉयल रही और उससे माफी भी मांगी। मैसेज के आखिर में उसने अपने पैसे रखने की बात भी कही।
मैसेज सामने आने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वैशाली और अतुल के बीच ऐसा क्या हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत और हालिया घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
डिप्रेशन और माइग्रेन से परेशान होने की बात
कमला नगर थाने के प्रधान आरक्षक नीलेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने बताया कि वैशाली पिछले कुछ समय से डिप्रेशन और माइग्रेन की समस्या से परेशान थी।
हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी एक वजह को आत्महत्या का कारण नहीं मान रही है। प्रेम-प्रसंग, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
मोबाइल और चैट की जांच करेगी पुलिस
पुलिस ने वैशाली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वॉट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल जानकारी की तकनीकी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!