रक्षाबंधन से पहले इंदौर से बाहर जाना महंगा: बस किराया 4500 तक पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

ट्रेनों में वेटिंग, एयरलाइंस की टिकिट फुल, एसी बसों का किराया भी कई गुना बढ़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन के चलते ट्रेनों में सीटों की कमी और लंबी वेटिंग के बीच अब बसों का सफर भी यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इंदौर से मुंबई, दिल्ली, पुणे सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए निजी बसों की मांग बढ़ने से किराए में बड़ा उछाल आया है।
कई रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में किराया करीब दोगुना हो गया है और प्रीमियम एसी स्लीपर बसों में टिकट 4500 रुपए तक पहुंच गए हैं। त्योहारी सीजन में बस किराए में यह उछाल यात्रियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है। खासकर मुंबई, दिल्ली, पुणे और उत्तर प्रदेश के लंबी दूरी वाले रूट पर अंतिम समय में टिकट लेने वालों को सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
27 अगस्त की ऑनलाइन बुकिंग की स्थिति में भी लंबी दूरी के रूट पर किराए में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन बस बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इंदौर से दिल्ली रूट के टिकट सामान्य श्रेणी में करीब 900 रुपए से शुरू होकर प्रीमियम बसों में 6300 रुपए तक दिखाई दे रहे हैं।
वहीं इंदौर से पुणे रूट पर टिकट की सामान्य कीमत करीब 900 रुपए से शुरू होकर 6000 रुपए तक पहुंच रही है। मुंबई रूट पर भी यात्रियों की भीड़ का असर दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में इंदौर-मुंबई बस टिकट करीब 1000 से शुरू होते 5000 रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि त्योहार के आसपास सीटों की उपलब्धता और बस के प्रकार के अनुसार किराया काफी बढ़ सकता है।
पुणे, मुंबई, दिल्ली, यूपी रूट पर सबसे ज्यादा दबाव
पुणे, मुंबई, दिल्ली, यूपी रूट पर सबसे ज्यादा दबाव है। रक्षाबंधन के दौरान इंदौर-पुणे बस किराया सामान्य दिनों के मुकाबले करीब दोगुना तक पहुंच गया है। कुछ सेवाओं में अंतिम समय की बुकिंग के दौरान काफी अधिक राशि चुकाना पड़ रही है। इसका कारण सीटों की तेजी से बुकिंग और मांग के अनुसार किराए में बदलाव बताया जा रहा है।
इंदौर से लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए एसी और स्लीपर बसों की ऑनलाइन बुकिंग है। त्योहार के कारण अंतिम समय की बुकिंग महंगी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि पहले से टिकट बुक करने वालों को अपेक्षाकृत राहत मिली है, लेकिन आखिरी समय में घर जाने की तैयारी करने वालों को बस, ट्रेन और फ्लाइट तीनों में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच

वीडियो देखिये, बेहतर पुलिसिंग करने वाले 13 पुलिसकर्मी सम्मानित:पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी पर संग्राम के बीच कांग्रेस नेताओं के तीखे तेवर:नेता प्रतिपक्ष बोलीं-भाजपा नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का रोजगार

बहू की सोनोग्राफी कराने आई थी महिला:अब खुद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर की बेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी विवाद में नेता प्रतिपक्ष समेत सात हिरासत में:कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई पुलिस; थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

पहले हीरा नगर थाने में 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया एसीपी ऑफिस:अब फिर गौरी नगर में जुटेंगी सुविधाएं!

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत:डेढ़ महीने बाद जिंदगी की जंग हारा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

वीडियो देखिये, ट्रैफिक साथी ऐप से इतने दिनों में जुड़े इतने नए यूजर:मिली इतनी शिकायतें; पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश:गायिका के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; उम्रकैद देने की मांग, इस राज्य में एफआईआर दर्ज

नेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कर्मचारी को जड़ा थप्पड़:फूटी कोठी मंडी में निगम कार्रवाई पर हंगामा

पानी समझकर एसिड पी गई ढाई साल की मासूम:नहीं बच सकी जिंदगी; खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची बच्ची, घर के काम में व्यस्त थी मां

पिता और बहन की हत्या का आरोपी पगड़ी बांधकर छिपा था:संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका; फरारी के दौरान बदल रहा था ठिकाने

वीडियो देखिये, मंडी विवाद के बीच थाने में पुलिस ने किस बात पर रोका:कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ के बाद गरमाया माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!