एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: इतनी गहरी खाई में गिरी कार; बच्ची की जान गई, माता-पिता और दो भाई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाई घायल हो गए। हादसा रतलाम जिले के धामनोद टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मृतक बच्ची की पहचान दीपा कुमारी (14) के रूप में हुई है। घायल परिवार बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है और गुजरात के सूरत शहर लौट रहा था।
सूरत लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार कार में विक्की कुमार (35), उनकी पत्नी रानी देवी, बेटी दीपा कुमारी, बेटे प्रीतम (5) और पीयूष (7) सवार थे। परिवार बिहार से सूरत लौट रहा था, जहां विक्की कुमार कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए हैं। विक्की ने बताया कि वह अपने छोटे भाई की सगाई में शामिल होने के लिए 21 मई को बिहार गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुक्रवार शाम को परिवार के साथ सूरत के लिए रवाना हुए थे।
रात सड़क किनारे रुके, सुबह हुआ हादसा
विक्की कुमार के मुताबिक लगातार लंबी यात्रा के कारण शनिवार रात करीब 11 बजे धामनोद टोल के आगे सड़क किनारे कार खड़ी कर परिवार ने आराम किया। सभी लोग कार में ही सो गए। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दोबारा यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि करीब 20 से 25 मिनट बाद एक ट्रक तेजी से ओवरटेक करते हुए निकला। ट्रक से बचने के लिए कार को बाईं ओर किया, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।
पलट गई कार, बेटी को नहीं बचा सके
हादसे के बाद कार कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विक्की कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय अंधेरा था। उन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह कार का गेट तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। सबसे पहले उन्होंने बेटी दीपा को बाहर निकाला, लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट लग चुकी थी और वह बेसुध थी। इसके बाद पत्नी और दोनों बेटों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मदद के इंतजार में बीते अहम पल
विक्की ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी। कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन घायल परिवार को बाहर निकालने में मदद नहीं की। बाद में उनके कहने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया।
क्रेन से निकाली गई क्षतिग्रस्त कार
घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त कार खाई में बुरी तरह फंसी हुई थी, जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा ट्रक को बचाने के दौरान हुआ या किसी अन्य कारण से वाहन अनियंत्रित हुआ। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भाई की सगाई की खुशी लेकर सूरत लौट रहा परिवार कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गया और 14 वर्षीय दीपा की जिंदगी हमेशा के लिए थम गई।
संबंधित समाचार

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!