मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
जिले के आवदा इलाके में रविवार दोपहर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 28 महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए, जबकि 13 लोगों को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे मजदूर
राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार, केरका गांव के करीब 40 मजदूर रविवार सुबह लगभग 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भोजका-धावा और पनार गांव की सीमा से लगे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। दोपहर में तेज गर्मी के कारण काम बंद कर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे।
ट्रॉली में सवार सभी मजदूर को चोट आई
बताया जा रहा है कि जंगल के रास्ते में चालक ने ओवरलोड ट्रॉली को तेज रफ्तार में मोड़ दिया, जिससे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में सवार लगभग हर मजदूर को चोट आई।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया
घायल मजदूर किसी तरह सड़क तक पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से कुछ समय के लिए बेड कम पड़ गए और डॉक्टरों को एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर प्राथमिक उपचार करना पड़ा। बाद में मरीजों को अलग-अलग वार्डों में शिफ्ट किया गया।
बड़ा हादसा टला
प्रत्यक्षदर्शी सरवन आदिवासी ने बताया कि ट्रॉली पलटते समय एक बड़े पेड़ से टकराकर रुक गई, वरना वह पूरी तरह उलट जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। उनके मुताबिक, अगर ट्रॉली उल्टी पलटती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!