स्ट्रॉन्ग सिस्टम से MP में हो रही आफत की बारिश: राजधानी में 7 इंच पानी, कई घरों में 5-6 फीट तक जलभराव, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम में 5, रायसेन में 4.9, राजगढ़ और शाजापुर में 4.5-4.5, जबकि सीहोर में 4 इंच बारिश हुई है।
लगातार बारिश से राजधानी के डैमों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है।
भोपाल में 200 घरों के आसपास 5-6 फीट पानी
राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सेमरा में करीब 200 घरों के आसपास 5 से 6 फीट तक पानी भर गया, जिससे लोग घरों में ही फंसे हुए हैं। ईंटखेड़ी थाना परिसर और भोपाल रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भी पानी भरने की सूचना है।
भोपाल-बैरसिया मार्ग पर ईंटखेड़ी पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन प्रभावित हुआ है। कई नदी-नालों के उफान पर आने के कारण भी रास्ते बंद हो गए हैं।
कई जिलों में जनजीवन प्रभावित
भारी बारिश का असर सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला, ब्यावरा, बैरसिया और अकोदिया में भी देखने को मिल रहा है। सीहोर में कई रास्तों पर पानी भर गया और कुछ मकानों में भी पानी घुस गया।
ब्यावरा के रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया। वहीं मंडला में नर्मदा का जलस्तर कुछ कम हुआ है, लेकिन छोटा पुल अभी भी पानी में डूबा हुआ है।
किसानों को राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
लगातार बारिश से किसानों को फसलों के लिए राहत मिली है। हालांकि, कई इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव, सड़कें बंद होने और घरों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी समेत कई जिलों में प्रशासन और स्थानीय टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!