शादी की खरीदारी के नाम पर मंगेतर से 1 करोड़ रुपये लिए: शॉपिंग के बजाय पूरी रकम अपने प्रेमी को दे दी; पासपोर्ट छिपाने का भी आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल ने शादी की खरीदारी के नाम पर मंगेतर केतन अग्रवाल से करीब 1 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन शॉपिंग करने के बजाय पूरी रकम अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी।
जांच में यह भी सामने आया है कि सिया इंडोनेशिया के बाली जाने की इच्छुक नहीं थी। 6 जून को केतन और सिया को एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब चालक वैभव जाधव ने पुलिस को बताया कि सफर के दौरान सिया अपने भाई साहिल से बहस कर रही थी। रास्ते में गाड़ी रुकने पर वह कुछ सामान निकालकर अपने बूट में छिपाकर वापस चली गई। बाद में एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केतन का पासपोर्ट गायब मिला। सिया पर पासपोर्ट छिपाने का भी आरोप है, ताकि बाली यात्रा टल जाए।
पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले 17 जून को सिया और चेतन ने पुणे के लुल्लानगर स्थित एक कैफे में हत्या की पूरी साजिश रची थी। जांच में दावा किया गया है कि दोनों पहले ही लोहगढ़ किले पहुंचकर वारदात की जगह का चयन कर चुके थे और वहां रिहर्सल भी की थी।
पुलिस का कहना है कि 18 जून को लोहगढ़ किले पर सिया ने पानी पीने और जूते का फीता बांधने का बहाना बनाकर बैठते हुए चेतन को इशारा किया। इसके बाद पीछे चल रहे चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पुलिस के मुताबिक, चेतन स्कूटर से किले तक पहुंचा था ताकि टोल प्लाजा पर कार का कोई रिकॉर्ड न बने। उसने पहचान छिपाने के लिए हूडी पहन रखी थी, जिसे मौके पर उतार दिया और वारदात के बाद फिर पहन लिया।
पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश
पुलिस जांच के अनुसार, 14 जून को भी सिया ने लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से उसकी जान बच गई। उस समय सिया ने सांप से बचाने का बहाना बनाया था। इससे पहले 31 मई को ही सिया ने केतन की हत्या की योजना बनाई थी।
वकील ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल
सिया गोयल के अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी द्वारा दिया गया बयान अदालत में साक्ष्य नहीं माना जाता। उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष अदालत में यह सवाल उठाएगा कि पहले इस मामले को हादसा क्यों माना गया और बाद में हत्या का मामला कैसे दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पुलिस पर्याप्त पूछताछ कर चुकी है और अब आगे की पुलिस रिमांड की आवश्यकता नहीं है।
छह दिन में दोनों आरोपी गिरफ्तार
केतन अग्रवाल की 18 जून को हुई मौत के छह दिन के भीतर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की हर कड़ी की गहन जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!