खबर
Top News

किसको मुख्यमंत्री ने दिया सख्त संदेश: बिल में घुसेंगे सपोले तो पुलिस पकड़ने में सक्षम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
किसको मुख्यमंत्री ने दिया सख्त संदेश

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में आयोजित आईजी-एडीजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, पुलिस भर्ती और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को लेकर कई अहम संदेश दिए।

आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख
इस दौरान उन्होंने भोपाल में एटीएस द्वारा संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ की गई हालिया कार्रवाई की सराहना करते हुए आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाने की बात कही।

एटीएस की कार्रवाई की सराहना
भोपाल में संदिग्ध आतंकी फराज की गिरफ्तारी और एटीएस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद सख्त लहजे में कहा- मध्यप्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई कर बहुत बड़ा पर्दाफाश किया है।

सीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा- 'यदि बिल में सपोले घुसेंगे, तो उन्हें पकड़ने के लिए हमारी मध्यप्रदेश पुलिस पूरी तरह सक्षम है। पाकिस्तान से भारत को संकट में खड़ा करने की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को दबोचकर पुलिस ने पूरे नेटवर्क और जिहादी मानसिकता को खत्म करने का काम किया है।

पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को अस्थिर करने की साजिश रचने वाले तत्वों और उनके नेटवर्क के खिलाफ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

नए कानून लागू करने में अग्रणी मध्यप्रदेश
कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले राज्यों में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

साइबर अपराध बड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी और डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षण से सशक्त बनाया जा रहा है।

आठ साल बाद पूरी हुई एसआई भर्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आठ वर्षों बाद सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही पुलिस विभाग के अन्य स्वीकृत रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भोजशाला मामले में पुलिस की भूमिका की सराहना
बैठक में मुख्यमंत्री ने धार भोजशाला मामले में न्यायालय के आदेशों के शांतिपूर्ण पालन को लेकर पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में पुलिस ने संयम और दक्षता का परिचय दिया है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा राजनीतिक दलों को आत्ममंथन करना चाहिए।

सुशासन और कानून व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और कानून के राज को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने गृह विभाग और पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विकास और सुरक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!