खबर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर: वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शाहगंज क्षेत्र में सोमवार रात टाइगर के हाईवे पर चहलकदमी करते नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बनेटा और डुंगरिया के बीच नेशनल हाईवे से गुजर रहे एक कार चालक ने टाइगर का वीडियो भी बनाया।

हाईवे पर टाइगर का VIDEO हुआ वायरल
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सोमवार रात बनेटा और डुंगरिया के बीच हाईवे पर एक टाइगर सड़क किनारे घूमता दिखाई दिया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार चालक ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी टाइगर की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई।

गांवों में मुनादी, जंगल की ओर जाने से रोका
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

डिप्टी रेंजर विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने और टाइगर की मौजूदगी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

खास तौर पर रात के समय ग्रामीणों से अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

बनेटा-बांद्राभान-रामनगर में भी हलचल की चर्चा
ग्रामीणों के मुताबिक बनेटा, बांद्राभान और रामनगर क्षेत्र में भी टाइगर की गतिविधियां दिखाई देने की बातें सामने आई हैं।

ये क्षेत्र जंगल और खेतों से जुड़े हुए हैं, इसलिए ग्रामीणों और पशुपालकों में चिंता बनी हुई है।

हालांकि, अलग-अलग स्थानों पर टाइगर देखे जाने की चर्चाओं के आधार पर इलाके में एक से ज्यादा बाघ होने का निष्कर्ष निकालना फिलहाल जल्दबाजी होगा। वन विभाग ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गाय के घायल होने की भी सूचना, पुष्टि बाकी
हाल ही में टाइगर के हमले में एक गाय के घायल होने की सूचना भी सामने आई थी। इसके बाद पशुपालकों की चिंता और बढ़ गई है।

हालांकि, वन विभाग की ओर से फिलहाल गाय के टाइगर के हमले में घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल वन विभाग का फोकस ग्रामीणों को सतर्क करने, जंगल की ओर जाने से रोकने और टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने पर है।

संबंधित समाचार

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

9 minutes ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

24 minutes ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

33 minutes ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

35 minutes ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

43 minutes ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 1 hour ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

about 1 hour ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 1 hour ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 1 hour ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 1 hour ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 2 hours ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 2 hours ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 2 hours ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 2 hours ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 2 hours ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!