नर्मदा में डूबे तीन युवक: नाविकों ने चीख सुन तेज बहाव में लगाई छलांग; एक-एक कर तीनों की बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह।
नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। स्नान करने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर और नाविक तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तीनों युवक महू से नर्मदा स्नान के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि स्नान करते-करते वे गहरे पानी की ओर चले गए। गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे।
चीख-पुकार मची तो नदी में कूदे बाबूलाल और पिंटू
युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान स्थानीय नाविक बाबूलाल मांगल और पिंटू केवट ने बिना देर किए नर्मदा में छलांग लगा दी।
तेज बहाव के बीच दोनों युवकों तक पहुंचे और उन्हें संभालते हुए बाहर लाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर तीनों युवकों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया गया। तीनों के सुरक्षित बाहर आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
गोताखोरों को सम्मानित करने की मांग
तीन युवकों की जान बचाने वाले बाबूलाल मांगल और पिंटू केवट की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव में उतरकर युवकों को बचाया।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से दोनों साहसी गोताखोरों को सम्मानित करने के साथ ही नर्मदा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!