खबर
Top News

वीडियो देखिये, नम आंखों से दी गई टीआई को अंतिम विदाई: नवागत एसपी ने दिया कंधा; तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, अवैध शराब तस्करी के ट्रक ने ली जांबाज थाना प्रभारी की जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 12:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध शराब तस्करी के ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान जान गंवाने वाले खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सोमवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद उनकी पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद अंतिम विदाई की प्रक्रिया के दौरान नवागत एसपी आदित्य मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीआई दिलीप पुरी की पार्थिव देह को कंधा दिया। अपने साथी अधिकारी को अंतिम विदाई देते समय पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। इसके बाद पुलिस अधिकारी और परिजन पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।

कार्रवाई के दौरान ट्रक ने कुचला था
दरअसल, रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। वे पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। नेमावर पुलिस भी इसी ट्रक का पीछा कर रही थी। पुलिस टीम को ट्रक हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला।

टीआई पुरी ने ट्रक चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो घंटे तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान
गंभीर हालत में टीआई पुरी को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक सीपीआर और अन्य जरूरी उपचार किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और शरीर के कई अंगों में गंभीर क्षति के कारण उनकी जान चली गई। शरीर में कई फ्रैक्चर भी थे।

टीआई दिलीप पुरी की शहादत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने अपनी जान गंवा दी।


संबंधित समाचार

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

2 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

3 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

10 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

22 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

25 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

35 minutes ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

36 minutes ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 1 hour ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 1 hour ago
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

about 1 hour ago
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

about 2 hours ago
8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला
Top News

8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला:प्रेमी पर FIR; जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू
Top News

RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुरू:संघ प्रमुख समेत 408 पदाधिकारी जुटे; संगठन विस्तार से नशामुक्ति तक पर चर्चा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!