8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला: प्रेमी पर FIR; जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में आठवीं मंजिल से गिरकर हुई शादीशुदा युवती अंजलि की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे
पुलिस ने युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे अजय मुड़े के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि अजय युवती के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी
24 अक्टूबर को अंजलि की पलाश परिसर की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अंजलि के नाबालिग भाई अर्जुन और परिसर रहवासी समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे के बयान दर्ज किए हैं।
फ्लैट से रोज आती थीं झगड़े और चीखने की आवाजें
रहवासी समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब 8 से 10 दिन पहले युवक और युवती पलाश परिसर में किराए से रहने आए थे।
इसके बाद उनके फ्लैट से आए दिन झगड़े और चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगी थीं।
अभिषेक के मुताबिक, रहवासी समिति का अध्यक्ष होने के नाते वे अन्य रहवासियों के साथ दोनों को समझाने पहुंचे थे।
उस समय फ्लैट में अंजलि के साथ अजय मुड़े भी मौजूद था। अजय ने दोनों के पति-पत्नी होने की बात कही और उनके बीच किसी तरह का विवाद होने से इनकार किया था।
समझाने के बाद भी नहीं रुके विवाद
अभिषेक दुबे ने बताया कि रहवासियों द्वारा समझाने के बावजूद दोनों के बीच विवाद जारी रहा। इसके बाद उन्होंने फ्लैट मालिक वैभव को भी इसकी जानकारी दी थी।
फ्लैट मालिक ने दो दिन में मकान खाली कराने की बात कही थी। इसी बीच 24 अक्टूबर को अंजलि आठवीं मंजिल से नीचे गिर गई।
गंभीर हालत में अजय और अन्य लोग उसे मैक्सवेल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई के मोबाइल पर भेजे थे मारपीट के वीडियो
जांच के दौरान अंजलि के नाबालिग भाई अर्जुन ने पुलिस को बताया कि अजय उससे मोबाइल पर संपर्क करता था और कुछ वीडियो भी भेजे थे।
इन वीडियो में अजय कथित तौर पर अंजलि के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा था। वहीं, अंजलि रोते हुए उससे माफी मांगती नजर आ रही थी।
अर्जुन के अनुसार, अजय लगातार अंजलि के चरित्र पर शक करता था और उसे अपशब्द कहता था।
भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग भाई के बयान और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने अजय मुड़े के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि घटना के दिन क्या परिस्थितियां बनी थीं और युवती की मौत के पीछे की पूरी घटनाक्रम क्या था।
संबंधित समाचार

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!