एक ही दिन तीन युवकों की मौत: प्रेमिका ने दी सूचना; कर्ज ने छीनी जान, हादसे में भी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। कनाड़िया में कॉल सेंटर कर्मचारी हर्ष रामपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, द्वारकापुरी में कर्ज से परेशान राज चंदेल की मौत और संयोगितागंज में सड़क हादसे में अंकुर जिंदल की जान चली गई। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कॉल सेंटर कर्मचारी हर्ष की कमरे में मिली लाश
कनाड़िया थाना क्षेत्र की नीर कॉलोनी में रविवार सुबह हर्ष रामपाल का शव उसके कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
रिश्तेदारों के मुताबिक, हर्ष पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। शनिवार रात उसकी प्रेमिका से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की जानकारी भी सामने आई है। हर्ष की प्रेमिका ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि हर्ष की बहन अमेरिका में रहती है और वह भी उसके पास जाना चाहता था। इसके लिए वह अपना मकान बेचने की तैयारी कर रहा था, लेकिन मकान बेचने के लिए बहन की एनओसी की जरूरत थी। बहन के इंदौर नहीं आ पाने के कारण मकान बेचने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
हर्ष के पिता की 2018 में मौत हो चुकी थी, जबकि कोविड के दौरान उसकी मां का भी निधन हो गया था। इसके बाद से वह इंदौर में अकेला रह रहा था। पुलिस अब उसकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
कर्ज से परेशान राज की मौत
दूसरी घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर की है। यहां 30 वर्षीय राज चंदेल की मौत हो गई। राज पेशे से ड्राइवर था।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात राज ने अपने घर में जान दे दी। प्रारंभिक जांच में उसके कर्ज में होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, उसे शराब पीने की आदत थी और घटना वाली रात भी उसके शराब पीने की बात सामने आई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस कर्ज समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
बाइक डिवाइडर से टकराई, अंकुर की मौत
तीसरी घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र में दवाई बाजार के पास हुई। शनिवार रात करीब 2 बजे बाइक सवार अंकुर जिंदल, निवासी पटेल नगर, सड़क हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, अंकुर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिसकर्मी उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अंकुर की शादी हो चुकी थी और परिवार में उसके माता-पिता सहित अन्य सदस्य हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
तीनों मामलों में पुलिस जांच जारी
कनाड़िया और द्वारकापुरी के मामलों में पुलिस मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है, जबकि संयोगितागंज में सड़क हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामलों की स्थिति और स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!