गांजे के साथ महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार: ट्रॉली बैग और अटैची से मिले 10 पैकेट; भारी मात्रा में नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर एक महिला समेत तीन आरोपियों को 18 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजे की खेप लेकर बड्डा दादा मैदान के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की।
10 पैकेट गांजा बरामद
पुलिस को देखते ही दो युवक और एक महिला भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और अटैची से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर कुल मात्रा करीब 18 किलो निकली।
ओडिशा से लाई गई थी गांजे की खेप
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे जबलपुर में किसे सप्लाई किया जाना था।
कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में दीपू उर्फ देव रजक भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!