एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: घर में मिले पति-पत्नी और बेटे का शव; इलाके में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बुदनी से बुधवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। नगर के वार्ड-12 स्थित एक घर में पति-पत्नी और उनके बेटे के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
तीनों के सिर पर चोट के निशान
मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई है।
तीनों के सिर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात मंगलवार रात की होने की आशंका है।
इलाके में फैली सनसनी
जानकारी के मुताबिक, राकेश मीणा जूते-चप्पल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
बुधवार सुबह घर में तीनों के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में तीनों मृतकों के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे संभावित हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
मौके पर नहीं मिले परिजन, फोरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य
एसडीओपी रवि शर्मा के मुताबिक, तीनों के सिर पर चोट के निशान हैं।
घटनास्थल पर मृतकों के परिजन नहीं मिले हैं, जिसके चलते फिलहाल घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
पुलिस मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच करेगी।
किसने और क्यों की वारदात, जांच जारी
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के पीछे किसका हाथ है और वारदात को अंजाम देने की वजह क्या रही।
पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!