नर्मदा में डूबने से तीन दोस्तों की मौत: एक को बचाने की कोशिश में गई तीनों की जान; तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मोहर्रम की छुट्टी पर नर्मदा नदी में नहाने गए तीन किशोरों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों दोस्त भी नदी में समा गए। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से बाहर निकाले।
पानी के तेज बहाव और गहराई में फंस गए
हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित दद्दा घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान सोहिल गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसके दोस्त साहिल और साबिर आगे बढ़े, लेकिन तीनों पानी के तेज बहाव और गहराई में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
तीन घंटे तक चला रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। घाट पर तीनों युवकों के कपड़े मिलने के बाद नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी के बीच झाड़ियों में फंसे हुए मिले।
तीनों थे अपने परिवार की इकलौती संतान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच थी। तीनों जबलपुर के मुजावर मोहल्ला के निवासी थे और निजी संस्थानों में काम करते थे। सबसे मार्मिक बात यह रही कि तीनों अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
गढ़ा सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!