सात फेरों के तीन दिन बाद मातम: मुंह दिखाई के बीच दुल्हन ने लगाया फंदा; 100 दिन बाद मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में शादी के महज तीन दिन बाद एक नवविवाहिता द्वारा उठाए गए कदम ने सभी को झकझोर दिया। मुंह दिखाई की रस्म के दौरान 22 वर्षीय दुल्हन अचानक बाथरूम गई और चढ़ावे में मिली साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब 100 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अगस्त को उसकी मौत हो गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मुंह दिखाई की रस्म के बीच हुई घटना
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ निवासी पान सिंह गुर्जर के बेटे सौरभ गुर्जर का विवाह 25 अप्रैल 2026 को भिंड जिले के गोरमी निवासी सपना गुर्जर (22) से हुआ था। शादी के बाद सपना पहली बार ससुराल पहुंची थी, जहां पारंपरिक रस्में चल रही थीं।
28 अप्रैल की दोपहर घर में मुंह दिखाई की रस्म के दौरान सपना बाथरूम जाने की बात कहकर उठी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब घर की महिलाओं ने दरवाजा खोला तो वह चढ़ावे में मिली साड़ी के फंदे से लटकी मिली।
परिजन ने बचाई जान, लेकिन 100 दिन बाद तोड़ दिया दम
परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया। बाद में ग्वालियर के विभिन्न अस्पतालों में भी इलाज चला। 26 जून से वह सिटी लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थी, जहां 6 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
न सुसाइड नोट, न बयान... रहस्य बरकरार
घटना के बाद सपना की हालत इतनी गंभीर थी कि वह पुलिस को बयान नहीं दे सकी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। ऐसे में शादी के तीन दिन बाद इतना बड़ा कदम उठाने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।
मायके और ससुराल, दोनों ने नहीं लगाए आरोप
पुलिस के अनुसार, अब तक न मायके पक्ष और न ही ससुराल पक्ष ने किसी पर कोई आरोप लगाया है। दोनों परिवारों ने आत्महत्या के पीछे की वजह बताने में असमर्थता जताई है। पुलिस दोनों पक्षों और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। विवाह से जुड़े हालात, पारिवारिक परिस्थितियां और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!